एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तीसरी वरीयता प्राप्त स्वितोलिना विम्बलडन में उलटफेर की शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 11 में से आठ खिलाड़ी हार, नाम वापिस लेने या चोट के कारण विम्बलडन से बाहर हो चुके हैं ।

खेल की खबरें | तीसरी वरीयता प्राप्त स्वितोलिना विम्बलडन में उलटफेर की शिकार

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 11 में से आठ खिलाड़ी हार, नाम वापिस लेने या चोट के कारण विम्बलडन से बाहर हो चुके हैं ।

लिनेटे में मैच में 28 विनर लगाये जबकि एलिना आठ ही लगा सकी । विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर पर काबिज लिनेटे ने इससे पहले शीर्ष 15 में शामिल किसी खिलाड़ी को नहीं हराया है ।

फ्रेंच ओपन चैम्पियन बारबरा क्रेइसिकोवा ने आंद्रिया पेटकोविच को 7 . 5, 6 . 4 से हराकर अपना विजय अभियान 14 मैचों का कर लिया ।

क्रेइसिकोवा फ्रेंच ओपन और विम्बलडन लगातार जीतने वाली सेरेना विलियम्स (2015) के बाद पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में है । वह पहली बार टूर्नामेंट के एकल वर्ग में खेल रही हैं ।

पुरूष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेनिस सैंडग्रेन को 7 . 5, 6 . 2, 6 . 3 से हराया । पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल और इस साल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेलने वाले ज्वेरेव विम्बलडन में कभी अंतिम 16 से आगे नहीं गए हैं ।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी मारिया सक्कारी को 7 . 5, 6 . 4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया । दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी अनास्तासिया पी ने क्रिस्टीना प्लिसकोवा को 6 . 3, 6 . 3 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).