जरुरी जानकारी | भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की बातचीत शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की बातचीत सोमवार को शुरू की। इस समझौते का मकसद दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश को गति देना है।
नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की बातचीत सोमवार को शुरू की। इस समझौते का मकसद दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश को गति देना है।
भारत का यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 43.5 प्रतिशत बढ़कर 116.36 अरब डॉलर रहा। वर्तमान में अमेरिका के बाद यूरोपीय संघ भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वहीं भारतीय निर्यात का दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य है।
भारत और यूरोपीय संघ ने इस साल 17 जून को औपचारिक रूप से भौगोलिक संकेतक (जीआई) सहित प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते पर बातचीत फिर से शुरू की।
अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल तीसरे दौर की वार्ता के लिए यहां आया है और यह वार्ता नौ दिसंबर तक चलेगी।
दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की वार्ता ब्रसेल्स में हुई थी।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते से भारत को वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बढ़ाने तथा उसे विविध रूप देने में मदद मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

