देश की खबरें | जल्द बनेगा तीसरा मोर्चा : इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और राष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही एक 'तीसरा मोर्चा' बनाया जाएगा।
हिसार (हरियाणा), दो सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और राष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही एक 'तीसरा मोर्चा' बनाया जाएगा।
नई अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर तीसरा मोर्चा बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
चौटाला ने कहा, "तीसरे मोर्चे का जल्द ही गठन किया जाएगा।"
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आज देश के साथ-साथ हरियाणा की जनता भी भाजपा सरकार से खफा है और इससे छुटकारा पाना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के खिलाफ तीन कृषि कानून बनाए, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
गौरतलब है कि जुलाई में, 86 वर्षीय चौटाला एक भर्ती घोटाले में सजा काटने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे।
चौटाला ने कहा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर "तीसरा मोर्चा" बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से संपर्क करना शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब वे जेल गए तो कांग्रेस को लगा कि इनेलो खत्म हो जाएगा। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जारी रखा। अब लोग कह रहे हैं कि आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि जब उनकी पार्टी हरियाणा में सत्ता में थी, उसने लोगों की शिकायतों को उनके दरवाजे पर हल करने के लिए 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया था।
चौटाला ने आरोप लगाया, "हम हरियाणा में गांव-गांव जाते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। आज की सरकार की स्थिति ऐसी है कि वे खुली लूट में लिप्त हैं और उसे लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है।"
ऐलनाबाद उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होगा, इनेलो जोरदार जीत दर्ज करेगा और भाजपा-जजपा सरकार को इसकी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)