असम में कोविड-19 से तीसरी मौत, संक्रमण के मामलों की संख्या 104 तक पहुंची
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आज जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह गले के कैंसर से भी पीड़ित था और हाल में उपचार के लिए मुंबई गया था।
गुवाहाटी, 18 मई असम में कोरोना वायरस से सोमवार को 71 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई जबकि चार नए मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 104 हो गए।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आज जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह गले के कैंसर से भी पीड़ित था और हाल में उपचार के लिए मुंबई गया था।
उन्होंने बताया कि रोगी की मौत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पूर्वाह्न 11.05 बजे हुई।
मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसकी मौत के लिए गले का कैंसर और कोविड-19 दोनों कारण माने गए हैं।’’
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटे को एक होटल स्थित पृथक-वास केंद्र से महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल भेज दिया गया है।
मंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए जिससे कोविड-19 के रोगियों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

