चंडीगढ़ में वायरस से तीसरी मौत, मामलों की संख्या 173 पहुंची
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 10 मई चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के चार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 173 पहुंच गयी ।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हृदयरोग से ग्रसित मरीज की शनिवार को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके बलगम के नमूनों की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।
यह चंडीगढ़ में कोविड-19 से हुई तीसरी मौत है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 173 पहुंच गयी।
सभी चारों मरीज शहर में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित इलाके बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। अब तक 24 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 146 लोग उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

