एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीसरा अमेरिकी विमान 112 भारतीय निर्वासितों के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा।

देश की खबरें | तीसरा अमेरिकी विमान 112 भारतीय निर्वासितों के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा

चंडीगढ़, 16 फरवरी अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा।

यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान है।

सूत्रों ने बताया कि विमान रात 10:03 बजे हवाई अड्डे पर उतरा।

उन्होंने बताया कि 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा से हैं, जबकि 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।

आव्रजन, सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वासितों को उनके घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

निर्वासितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).