देश की खबरें | बैंक में घुसे चोर : लॉकर तोड़कर चोरी किया सामान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में एक बैंक के कुछ लॉकर तोड़कर उनमें रखा सामान कथित रूप से चोरी कर लिया गया। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 22 दिसंबर लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में एक बैंक के कुछ लॉकर तोड़कर उनमें रखा सामान कथित रूप से चोरी कर लिया गया। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मटियारी में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा के प्रबंधक संदीप सिंह ने पुलिस को बताया है कि बैंक के बगल में स्थित खाली प्लॉट से बैंक की दीवार में सेंध लगाकर शाखा के अंदर घुसे चोरों ने कुछ लॉकर तोड़कर उनमें रखा सामान चोरी कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम, फोरेंसिक टीम और श्वान दस्ते मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया इस घटना में चार लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैंक में न तो कोई अलार्म था और न ही कोई सुरक्षा गार्ड जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “शाखा प्रबंधक ने बताया है कि 12 लाख रुपये की नकदी पूरी तरह सुरक्षित है।”

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमें बनाई गई हैं।

इस बीच, इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक बयान में कहा, "इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) को लूट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है। यह लखनऊ में हमारी चिनहट शाखा में पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बावजूद हुई। हम अधिकारियों को उनकी जांच में सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

बैंक ने बयान में कहा, "बैंक के पास ऐसी घटनाओं के लिए बीमा कवरेज है। हमारे ग्राहकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड