एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में PPE किट पहनकर चोरों ने आभूषण की दुकान में चोरी को दिया अंजाम, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के सतारा जिले में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पहनकर चोरों ने एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी की और वहां से 780 ग्राम सोने के गहने चुरा ले गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दुकान के मालिक के अनुसार चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 78 तोला सोना चोरी कर ले गए.

महाराष्ट्र में PPE किट पहनकर चोरों ने आभूषण की दुकान में चोरी को दिया अंजाम, मामला दर्ज
पीपीई (Photo Credit: Twitter)

सतारा, 7 जुलाई: महाराष्ट्र के सतारा जिले में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) पहनकर चोरों ने एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी की और वहां से 780 ग्राम सोने के गहने चुरा ले गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पल्टन क्षेत्र में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोर अलमारी और शोकेस से सोने के आभूषण चोरी करते दिखे.

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले हुई घटना के फुटेज में चोर टोपी, मास्क, प्लास्टिक के जैकेट और दस्ताने पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: COVID-19 Pandemic: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन हवा में कोरोना महामारी को लेकर कर रहा है रिव्‍यू, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह

पुलिस ने कहा कि आभूषण की दुकान के मालिक की शिकायत के आधार पर पल्टन पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. दुकान के मालिक के अनुसार चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 78 तोला सोना चोरी कर ले गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).