जरुरी जानकारी | बड़े बंदरगाहों पर तापीय, कोकिंग कोयला आयात 28 प्रतिशत घटकर 4.6 करोड़ टन रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संकट के बीच देश के 12 बंदरगाहों पर तापीय और कोकिंग कोयले का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 27.93 प्रतिशत घटकर 4.577 करोड़ टन रहा। बंदरगाहों के संगठन इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन (आईपीए) ने यह कहा।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कोरोना वायरस संकट के बीच देश के 12 बंदरगाहों पर तापीय और कोकिंग कोयले का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 27.93 प्रतिशत घटकर 4.577 करोड़ टन रहा। बंदरगाहों के संगठन इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन (आईपीए) ने यह कहा।

आलोच्य अवधि में तापीय कोयला आयात 25.42 प्रतिशत घटकर 2.893 करोड़ टन, जबकि कोकिंग कायले का आयात 31.87 प्रतिशत घटकर 1.684 करोड़ टन रहा।

यह भी पढ़े | Kangana Ranaut vs BMC: कंगना रनौत ने बीएमसी को महाराष्ट्र सरकार का ‘पालतू’ कहा.

देश के इन 12 बड़े बंदरगाहों पर लगातार 5वें महीने अगस्त 2020 में कोयले का आयात कम हुआ है।

आईपीए के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में इन बंदरगाहों ने 3.879 करोड़ टन तापीय कोयला और 2.472 करोड़ टन कोकिंग कोयले का प्रबंधन किया था।

यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.

उल्लेखनीय है कि तापीय कोयला देश के ऊर्जा कार्यक्रम में मुख्य ईंधन स्रोत है। करीब 70 प्रतिशत बिजली उत्पादन इसी ईंधन पर निर्भर है, जबकि कोकिंग कोयले का उपयोग मुख्य रूप से इस्पात बनाने में किया जाता है।

चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है।

कोविड-19 महामारी के कारण कंटेनर, कोयला और पीओएल (पेट्रोलियम, तेल और ल्यूब्रिकेंट) समेत अन्य जिंसों के रख-रखाव में भी कमी आयी है।

इन बंदरगाहों पर कार्गो रख-रखाव में चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान 16.56 प्रतिशत घटकर 24.504 करोड़ टन रहा।

देश के ये 12 बंदरगाह दीनदयाल (पूर्व में कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मुड़गांव, न्यू मैंगलोर, कोचीन, चेन्नई, कामराज (पूर्व में एन्नोर), वीओ चिदंबरनार, विशाखापत्तनम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया समेत) हैं।

केंद्र सरकार के नियंत्रण में आने वाले ये बंदरगाह देश के कुल कार्गो यातायात का 61 प्रतिशत रखरखाव करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\