देश की खबरें | 2021 में बंगाल बोर्ड की कक्षा 10, 12 परीक्षाओं के लिए कोई चयन परीक्षा नहीं होगी : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने अगले साल राज्य बोर्डों की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चयन परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 नवम्बर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने अगले साल राज्य बोर्डों की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चयन परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

बनर्जी ने कैबिनेट की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इन छात्रों को माध्यमिक (कक्षा 10) और उच्च-माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षाओं में सीधे बैठने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु प्रदूषण में कुछ सुधार देखने को मिला.

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 20,000 अभ्यर्थियों में से स्कूल शिक्षकों के 16,500 पदों की रिक्तियां भरने के लिए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपनी मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण छात्र स्कूल नहीं जा सके। शिक्षा विभाग ने निर्णय किया है कि 2021 में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को कोई परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें इन (दोनों) परीक्षाओं में बैठने की अनुमति होगी।’’

यह भी पढ़े | 24 Hours Water in Delhi: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगा 24 घंटे पानी, CM केजरीवाल ने की प्रोजेक्ट की समीक्षा.

कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च से राज्य में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। हालांकि डिजिटल कक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन कई छात्र स्मार्ट फोन या इंटरनेट सुविधा की सुविधा के अभाव में उसमें हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने 20,000 सफल टीईटी परीक्षार्थियों में से 16,500 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। साक्षात्कार दिसंबर में शुरू होंगे और पूरी भर्ती प्रक्रिया जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। बाकी उम्मीदवारों की भर्ती बाद में चरणों में की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि अगले टीईटी के लिए ऑफलाइन परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी जिसके लिए लगभग 2,50,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट ने कूच बिहार, जंगलमहल और दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की मांग और भावना को ध्यान में रखते हुए अगले साल 31 जनवरी तक राज्य पुलिस में तीन नई बटालियन गठित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि तीन बटालियनों में कुल 3,000 लोगों की भर्ती की जाएगी।

बनर्जी ने कहा कि कैबिनेट ने उत्तर बंगाल में बागडोगरा हवाई अड्डा प्राधिकारियों को 99 एकड़ जमीन सौंपने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले 30 सितम्बर को बागडोगरा हवाई अड्डा प्राधिकारियों को 104 एकड़ जमीन उसके विस्तार, नवीनीकरण और उन्नयन के लिए सौंपी थी।

बनर्जी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने बसों, टैक्सियों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने की अंतिम तिथि अगले साल 30 जून तक बढ़ाने का भी फैसला किया।

..

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\