जरुरी जानकारी | हर ब्लॉक में एक किसान उत्पादक संगठन होगा: कैलाश चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि देश के हर ब्लॉक में एक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) होगा और लगभग 4,000 एफपीओ पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

नयी दिल्ली, 16 मार्च कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि देश के हर ब्लॉक में एक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) होगा और लगभग 4,000 एफपीओ पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

कृषि राज्यमंत्री विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर ‘‘जागो किसान जागो’’ जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात आयोजित फिक्की की संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

सरकार ने 6,865 करोड़ रुपये के कुल बजटीय परिव्यय के साथ 2027-28 तक '10,000 एफपीओ के गठन और संवर्द्धन' की योजना को मंजूरी दी है।

फिक्की द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चौधरी ने खेती को नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर बीज, उत्पादन की कम लागत, भंडारण सुविधाओं और बाजार पहुंच की जरूरत है।

इस मौके पर संसदीय कार्य और संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मौसम और बाजार पहुंच दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिन पर प्रत्येक अंशधारक को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

फसल संरक्षण पर फिक्की समिति के अध्यक्ष और धानुका समूह के चेयरमैन आर जी अग्रवाल ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती आबादी और खेती के लिए जमीन की उपलब्धता है।

पौध संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए कृषि मंत्रालय के एएसआरबी सदस्य और आईसीएआर के पूर्व एडीजी (पीपी), पी के चक्रवर्ती ने कहा कि अनुचित या पौधों की सुरक्षा नहीं होने के कारण 20-40 प्रतिशत उत्पादन नष्ट हो जाता है।

उन्होंने कहा कि मूल्य के लिहाज से यह नुकसान 90,000 से 1,00,000 करोड़ रुपये का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम इस नुकसान से बचते हैं, तो हम अपने कृषि बजट के लगभग बराबर राशि बचा लेंगे।’’

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), के डीएआरई (बागवानी विज्ञान) के उप-महानिदेशक ए के सिंह ने किसानों तक पहुंचने के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न तकनीकी पहलों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि एम किसान पोर्टल पर पांच करोड़ से अधिक किसान पंजीकृत हैं और उन्हें नियमित अद्यतन सूचना मिलती हैं और किसान कॉल सेंटर हर दिन 20,000 कॉल सुनता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\