देश की खबरें | गांधी और मंडेला की विचाधारा में थी समानता, दोनों ने लोगों की भलाई में जीवन लगाया: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रंगभेद के विरुद्ध लंबा संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा समान थी और दोनों ही महान नेताओं ने अपना जीवन लोगों की भलाई में लगा दिया। यह बात मंडेला पर आधारित एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में कही गई।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई रंगभेद के विरुद्ध लंबा संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा समान थी और दोनों ही महान नेताओं ने अपना जीवन लोगों की भलाई में लगा दिया। यह बात मंडेला पर आधारित एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में कही गई।

‘नेल्सन मंडेला: ए कंप्लीट बायोग्राफी’ नामक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के अफ्रीकी अध्ययन विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मंडेला समानता के अधिकार में विश्वास करते थे और दक्षिण अफ्रीका में लोगों की आजीविका में सुधार करना चाहते थे। उन्होंने नेल्सन मंडेला को संवैधानिक अधिकारों के वास्ते खड़े होने के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर यशोदा अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) डॉ. सुनील डागर ने नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी के बीच समानता की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि मंडेला और गांधी दोनों की विचारधारा समान थी, वे हर व्यक्ति के लिए समान अवसर चाहते थे। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई के लिए काम करने में लगा दिया।

पुस्तक के लेखक डॉ. गौरव गुप्ता ने उम्मीद जताई कि उनकी इस कृति से पाठक मंडेला के जीवन और आर्दशों से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में फलस्तीन, हंगरी, युगांडा, गांबिया, दक्षिण सूडान, वियतनाम सहित विभिन्न देशों के राजनयिकों ने मंडेला पर लिखी इस जीवनी का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

यशोदा अस्पताल की अंतरराष्ट्रीय विपणन प्रमुख ज्योति कौर ने नेल्सन मंडेला के जीवन और 60 से अधिक वर्षों तक सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयास एवं साहस की सराहना की।

मंडेला के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ इंडिया (जीटीसीआई) ने यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान