देश की खबरें | सचिन पायलट और भाजपा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई: शेखावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और भाजपा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उनकी यह प्रतिक्रया तब आई जब कांग्रेस के बागी नेता ने साफ किया कि वह भगवा खेमे में शामिल नहीं होंगे।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और भाजपा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उनकी यह प्रतिक्रया तब आई जब कांग्रेस के बागी नेता ने साफ किया कि वह भगवा खेमे में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ही गहलोत सरकार की विदाई के दिन गिन रही है। वो दिन कितने होंगे, ये तो आना वाला समय ही बताएगा।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के खेमे के दो विधायकों ने वीडियो जारी कर सीएम अशोक गहलोत को घेरा, कहा- बताएं कांग्रेस में शामिल होने के लिए कितने पैसे दिए थे.

शेखावत ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को उनकी ओर से दी गई उस प्रतिक्रिया का अभिप्राय ये नहीं निकाला जाना चाहिए कि भाजपा उनके (पायलट) स्वागत को ’’आतुर’’ है। दरअसल, शेखावत ने कल कहा था कि विचारधारा के प्लेटफार्म पर कोई भी जनाधार वाला व्यक्ति यदि पार्टी से जुड़ता है तो यह प्रसन्नता का विषय है,

बयान के मुताबिक शेखावत ने कहा, ‘‘हमारे प्रदेश अध्यक्ष या कोई भी वरिष्ठ नेता ने निश्चित रूप से इसी भाव के साथ ये कहा होगा। लेकिन उसका अभिप्राय ये लेना कि हम बाहें पसार कर स्वागत कर रहे हैं या हम ‘कारपेट’ बिछाकर आतुर हैं कि वो हमारे यहां आएं, इस तरह नहीं लिया जाना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को पाए जाने के बाद सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद.

राजस्थान के जोधपुर से सांसद शेखावत ने उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि सचिन पायलट भाजपा नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पायलट ने खुद स्पष्ट किया है कि वे किसी से संपर्क में नहीं रहे।’’

शेखावत ने अपने बयान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद वे उन्हें कांग्रेस से बाहर करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पायलट को अभी उप मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ के पद से हटाया गया है, लेकिन अभी तो उन्हें कांग्रेस से बाहर करने तक लड़ाई लड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ताजा बयान उसका स्पष्ट संकेत है।’’

गहलोत ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) के प्रयास हो रहे थे और उनके पास इसके सबूत हैं।

इसके साथ ही गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिये बिना बुधवार को दावा किया कि वह सीधे तौर पर भाजपा के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।

गहलोत के खरीद-फरोख्त संबंधी आरोपों के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि यदि मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी थी तो उन्होंने इसका खुलासा पहले क्यों नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इतने दिन तक उन सबूतों को क्यों छिपाकर रखा गया। कौन-कौन और लोग इसमें लिप्त हैं। किन-किन लोगों के माध्यम से ये किया गया। इस सब की जानकारी आपको पहले से थी तो आपने पहले खुलासा क्यों नहीं किया। ये किसके साथ साझा किया था, आपको अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।’’

शेखावत ने कहा कि जनता गहलोत सरकार की विदाई के दिन गिन रही है। वो दिन कितने होंगे, ये तो आना वाला समय ही बताएगा।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर शेखावत ने कहा, ‘‘समय आने दीजिए, वो भी हो जाएगा। इसमें किसी को कोई अंदेशा नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ के प्रयास हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘डंडे के जोर से विधायकों को बांधकर रखा गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि इस 21वीं शताब्दी में विधायकों को जबर्दस्ती अगवा करके पुलिस के माध्यम से कैंप में डाला जा रहा है। इससे शर्मनाक शायद कुछ हो नहीं सकता है।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\