देश की खबरें | मुख्यमंत्री पद का दावेदार न पहले था, न अब : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह पहले या अब भी, कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं रहे हैं।

भोपाल, पांच दिसंबर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह पहले या अब भी, कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया था।

मध्य प्रदेश में, भाजपा को 230 सदस्यीय विधानसभा में से 163 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस को 66 सीट और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली।

चौहान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘ मैं न तो पहले मुख्यमंत्री (पद) का दावेदार था और न ही आज हूं। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैंने हमेशा भाजपा द्वारा सौंपे गए किसी भी कार्य को अपनी सर्वोत्तम क्षमता, वास्तविकता और ईमानदारी से समर्पण के साथ किया है।’’

चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौहान ने कहा कि वह "भाजपा के कार्यकर्ता" होने के लिए भाग्यशाली हैं।

चौहान ने खुद को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी हमारे नेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी हमारे नेता हैं और हमें हमेशा गर्व महसूस होता है और उनके साथ काम करके हमें खुशी हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\