खेल की खबरें | आईपीएल छोड़ने का विकल्प कभी था ही नहीं, आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं कर सकते : बटलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर ने मंगलवार को स्वीकार किया कि आईपीएल अनुबंध से होने वाले आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं की जा सकती लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये उन्हें आईपीएल से बाहर रहने को कभी नहीं कहा ।

अहमदाबाद, नौ मार्च इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर ने मंगलवार को स्वीकार किया कि आईपीएल अनुबंध से होने वाले आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं की जा सकती लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये उन्हें आईपीएल से बाहर रहने को कभी नहीं कहा ।

बटलर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे । वह अब सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये लौटे हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने के बाद ही जायेंगे ।

ब्रिटिश मीडिया ने दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने की संभावना को लेकर बटलर की काफी आलोचना की है ।

बटलर ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा ,‘‘ मुझ से इस तरह की कोई बात नहीं हुई । दूसरे खिलाड़ियों का मुझे नहीं पता । मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की घोषणा से पहले आईपीएल में भागीदारी का अनुबंध हो गया था ।’’

बटलर ने हालांकि यह कहा कि आईपीएल से तारीखों का टकराव होने पर कुछ खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट छोड़ सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को आईपीएल के फायदे पता है । यह बड़ा टूर्नामेंट है और इससे काफी कमाई होती है । अनुभव भी मिलता है । शेड्यूल कठिन है और इसमें संतुलन नहीं है । ईसीबी और खिलाड़ी संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे है।।’’

इंग्लैंड के 12 खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज