खेल की खबरें | ऐसा भी समय था जब डर के मारे हमारी बुरी हालत थी , केकेआर के कोच मैकुलम बोले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी ।

दुबई, 14 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी ।

केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर सबसे पहले मई में कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे जब आईपीएल चल रहा था जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया ।

केकेआर का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है लेकिन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू हाोने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

उन्होंने केकेआर की वेबसाइट पर लिखा ,‘‘ हम दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । हम एक दूसरे का मनोबल बढाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछली बार सत्र के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे ।’’

उस समय भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप था जिसमें कई जानें गई ।

केकेआर के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सफल का आगाज करने वाले 39 वर्ष के मैकुलम अब कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे आयेगी ।

अपनी कोचिंग शैली के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैने भारत छोड़ा तो हर किसी ने कोच के रूप में मुझे जान लिया था और अब उन्हें यह भी पता है कि मैं टीम से कैसा प्रदर्शन चाहता हूं । ’’

केकेआर का सामना 20 सितंबर को अबुधाबी में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें