देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में सवालों से घिरी सभी मुठभेड़ों की न्यायिक जांच होनी चाहिए: प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में डकैती के मामले में आरोपी एक व्यक्ति की पुलिस साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सोमवार को कहा कि यह असंवैधानिक काम बंद होना चाहिए तथा जितनी मुठभेड़ें सवालों एवं संदेह के घेरे में हैं, उन सबकी न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में डकैती के मामले में आरोपी एक व्यक्ति की पुलिस साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सोमवार को कहा कि यह असंवैधानिक काम बंद होना चाहिए तथा जितनी मुठभेड़ें सवालों एवं संदेह के घेरे में हैं, उन सबकी न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि भय का साम्राज्य कायम करने की करतूतों को कानून-व्यवस्था का नाम देना संविधान का अपमान है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुलतानपुर में पिछले माह एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के मामले का एक और आरोपी अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर निवासी अनुज प्रताप सिंह सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ उन्नाव में हुई मुठभेड़ में मारा गया।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हत्या, हिंसा, रक्तपात और जीवन छीन लेने की राजनीति का कानून, बुलडोजर का कानून, इसका संविधान और न्याय से कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक वर्चस्व और भय का साम्राज्य कायम करने की करतूतों को कानून-व्यवस्था का नाम देना संविधान का अपमान करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कानून-व्यवस्था समाज में शांति स्थापित करने, अपराधी को सुधार के लिए दंडित करने और हर नागरिक को जीवन जीने का मौका देने की बुनियाद पर टिकी होती है। अपवाद छोड़कर, अदालत के आदेश के बिना ली गई हर जान सिर्फ और सिर्फ हत्या है।’’

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि खबरों में आए आंकड़ों के अनुसार पिछले सात साल में उत्तर प्रदेश में लगभग 13,000 मुठभेड़ हुई हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या इससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधर गई? अपराध तो रुक नहीं रहे हैं। फिर इसका मकसद क्या है? यह खेल किसलिए खेला जा रहा है?’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह असंवैधानिक काम बंद होना चाहिए और जितनी मुठभेड़ें सवालों और संदेह के घेरे में हैं, उन सबकी न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट