देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में नौ जुलाई तक हो सकती है बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी पश्चिम बंगाल में अभी नौ जुलाई तक और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, पांच जुलाई उत्तरी पश्चिम बंगाल में अभी नौ जुलाई तक और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान से उत्तर-पूर्व की ओर एक ‘ट्रफ’ (कम दबाव का क्षेत्र) और उत्तरी पश्चिम बंगाल में मानसून के सक्रिय होने के कारण इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि नौ जुलाई तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।
भारी बारिश के कारण तीस्ता, जलढाका, संकोश और तोरसा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।
उप-हिमालयी जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, असम की सीमा से लगे अलीपुरद्वार में सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में सबसे अधिक 280 मिमी बारिश हुई, जो कि राज्य में सबसे अधिक है।
इस अवधि के दौरान उत्तरी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा वाले अन्य स्थानों में पुंडीबारी (240 मिलीमीटर), माथाभांगा (210 मिमी), चेपन (200 मिमी), बारोबिशगा (190 मिमी) और भूटानघाट (150 मिमी)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

