एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को हो सकती है हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को हो सकती है हल्की बारिश

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी के मुताबिक, साक्षेप आर्द्रता का स्तर शाम में 54 फीसदी था। यह सुबह आठ बजे 80 प्रतिशत था। उसने बताया कि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

आईएमडी ने पहले बुधवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया था।

मौसम संबंधी चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगों वाले कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और सतर्क रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)।

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश 30 जून की सुबह हुई थी, जिससे भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी।

आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब पौने आठ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में था। यह 158 दर्ज किया गया है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 के बीच एक्यूआई को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).