एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं: महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर नड्डा ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर शनिवार को निशाना साधा।

देश की खबरें | राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं: महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर नड्डा ने कहा

नयी दिल्ली, दो सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर शनिवार को निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘शासन नाम की कोई चीज नहीं है’ और मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी गुटबाजी और आपसी झगड़े में व्यस्त हैं।

नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं और बचा हुआ समय दिल्ली में एक परिवार को खुश करने में बिता रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।”

उन्होंने लिखा, “(राजस्थान में) आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। प्रदेश की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।”

पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को उसके पति व अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने बताया था कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए थे, जहां यह घटना हुई। उन्होंने कहा था कि पीड़िता के ससुराल वाले उससे नाराज थे, क्योंकि वह किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).