देश की खबरें | मुख्यमंत्री के भयमुक्त समाज के दावे में कोई दम नहीं- लाल बिहारी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने यहां एक कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भयमुक्त समाज के दावे में कोई दम नहीं है।

भदोही (उप्र), 25 अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने यहां एक कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भयमुक्त समाज के दावे में कोई दम नहीं है।

नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की 21 अक्टूबर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने आए यादव ने पत्रकारों से कहा, “प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भयमुक्त समाज के दावे में खोखलापन है और उनकी बातों में कोई दम नहीं है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश के अपराधी या तो प्रदेश से बाहर हैं या जेल में हैं। अगर ऐसा है तो ये घटनाएं रुक क्यों नहीं रही हैं?”

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी प्रतिपक्ष की बात नहीं सुनते और खुद को “राजा” समझने लगे हैं, जबकि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए की वे लोकसेवक हैं।

यादव ने दावा किया, “हमने इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या को लेकर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से फोन पर बात करनी चाही तो मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया। प्रदेश में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।”

यादव ने कहा की प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या के तरीके को लेकर लगता है कि उनकी हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड