देश की खबरें | भाजपा, जदएस के बीच मतभेद का कोई सवाल नहीं, गठबंधन को कोई खतरा नहीं : कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि गठबंधन को कोई खतरा नहीं है।

मांड्या, आठ अप्रैल केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि गठबंधन को कोई खतरा नहीं है।

जदएस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने दोनों दलों के नेताओं द्वारा समन्वय समिति स्थापित करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के राज्यव्यापी अभियान से उनकी पार्टी की अनुपस्थिति को अधिक तवज्जो नहीं दी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा की पहल है, जिसका उद्देश्य अपने संगठन को मजबूत करना है।

कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि समन्वय समिति बनाई जाए, लेकिन गठबंधन को कोई खतरा नहीं है।”

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “गठबंधन में कोई दरार नहीं है। हम सुरक्षित और मजबूत हैं। दोनों पार्टियां फिलहाल अपने-अपने संगठनों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।”

यह पूछे जाने पर कि वह या जदएस का कोई भी नेता भाजपा की ‘जनआक्रोश यात्रा’ का हिस्सा क्यों नहीं थे, कुमारस्वामी ने कहा, “यह भाजपा का अभियान है, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना भी है। हमें इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now