एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केन्द्र सरकार का कोई वित्तीय प्रबंधन नहीं है.. महंगाई बढ़ती जा रही है : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हालात बडे़ गंभीर है.. केन्द्र सरकार का कोई वित्तीय प्रबंधन नहीं है।

देश की खबरें | केन्द्र सरकार का कोई वित्तीय प्रबंधन नहीं है.. महंगाई बढ़ती जा रही है : गहलोत

उदयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हालात बडे़ गंभीर है.. केन्द्र सरकार का कोई वित्तीय प्रबंधन नहीं है।

प्रतापगढ़ के धरियावाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘देश के हालात बडे़ गंभीर है.. मंहगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सब महंगी हो गई है और रोज महंगी होती जा रही है.. केन्द्र सरकार का कोई वित्तीय प्रबंधन नहीं है। पूरा पैसा जनता की जेब से निकाल रही है। ’’

उन्होंने कहा कि ‘‘कोरोना की मार के चलते पहले से उधार ले ले कर लोगों ने काम चलाया, व्यापार धंधे ठप्प हो गये.. गरीबी आ गई और ऊपर से पेट्रोल, डीजल की मार से और महंगाई कर दी है.. ऐसे वक्त में केन्द्र सरकार को संवेंदनशील होना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार को पैकेज देना चाहिए.. पूरे देश के अंदर.. गरीबों के लिये, मध्यम वर्ग के लिये, मजदूरों के लिये, किसान के लिये। कोई पैकेज नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का पैकेज देने की घोषणा की थी वो भी टॉय-टॉय फिस हो गई.. पता नहीं कहां गायब हो गया। लोगो तक नहीं पहुंचा।’’

उन्होंने कहा कि लोग समझ गये है कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में फर्क है।

इससे पूर्व उदयपुर के वल्लभनगर में अपने संबोंधन में उन्होंने कहा कि ‘‘देश में क्या हो रहा है यह सब के सामने हैँ… पिछले एक साल से कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरने पर बैठे हैं। ऐसा 70 सालों में कभी नहीं हुआ। हमलोग कृषि बिलो के खिलाफ कानून लेकर आये लेकिन राज्यपाल ने उसे राष्ट्रपति को नहीं भेजा और अपने पास रखे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग धर्मनिरपेक्ष नहीं है और धर्म के नाम पर लोगो को भड़काते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में क्या हुआ.. कभी देखा आपने एक गाड़ी आयेगी और जो शांतिपूर्ण किसान चल रहे हैं उनको कुचल कर आगे निकल जायेगी.. ऐसा कभी देखा आपने सीन.. और जब प्रियंका गांधी और राहुल गांधी किसानों से मिलने जा रहे थे जो कि विपक्ष का काम है.. उन्हें रोका गया।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक साल में 305 रूपये तक बढ़ गई है और महंगाई बढ़ रही है ..आज देश में महंगाई बढ़ रही है, ये केन्द्र सरकार अंहकार में सोई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).