देश की खबरें | भाई-भतीजावाद है, लेकिन बने रहने के लिए प्रतिभा जरुरी है: विक्रांत मेस्सी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐसे वक्त में जब बॉलीवुड में ‘बाहर से आने वाले बनाम इंडस्ट्री वाले’ का विमर्श जोरो पर है, अभिनेता विक्रांत मेस्सी का कहना है कि जब कोई फिल्म निर्माता उन्हें ध्यान में रखते हुए भूमिका लिखता है तो बहुत कमाल लगता है।

मुंबई, पांच जुलाई ऐसे वक्त में जब बॉलीवुड में ‘बाहर से आने वाले बनाम इंडस्ट्री वाले’ का विमर्श जोरो पर है, अभिनेता विक्रांत मेस्सी का कहना है कि जब कोई फिल्म निर्माता उन्हें ध्यान में रखते हुए भूमिका लिखता है तो बहुत कमाल लगता है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री के कई लोग खुलकर अपने संघर्ष के बारे में बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | तृणमूल सांसद ने वित्त मंत्री की तुलना 'जहरीले सांप' से की, बीजेपी ने बताया 'बेतुका'.

नये निर्देशकों जैसे सीमा पहवा और आरती कादव के लिए पसंदीदा कलाकार बन चुके मेस्सी ने 2000 के दशक की शुरुआत में छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी और इतने साल में उन्होंने टीवी, फिल्म और वेब तीनों माध्यमों में काम किए हैं।

टीवी पर मेस्सी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता बालिका वधु सीरियल में श्याम की भूमिका से मिली। उन्होंने ‘बाबा ऐसो वर ढूढो’ और ‘कबूल है’ में भी काम किया है।

यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल.

मेस्सी को बॉलीवुड में पहला ब्रेक सात साल पहले विक्रमादित्य मोटवाणे की ‘लुटेरा’ से मिली जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम किया।

‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘लिप्सटिक अंडर माई बुरका’’ में काम कर चुके मेस्सी का कहना है कि उन्हें शुरुआत में ही समझ आ गया था कि फिल्मी दुनिया में सब अपनों का साथ देते हैं।

मेस्सी ने पीटीआई- के साथ साक्षात्कार में बताया, ‘‘टीवी में काम करते हुए मैंने ये बातें देखीं और लोगों ने मुझे इसके बारे में समझाया। मुझे पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने के लिए मुझे 10-11 साल लगेंगे। मैं ऐसा करने को तैयार भी था, क्योंकि मुझे पता है कि मेरे पास कुछ ऐसा है जो अनोखा है और अब लोग उसे पहचानने लगे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\