एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेताओं में मुझे गाली देने की होड़ मची है; जनता कमल का बटन दबाकर सबक सिखाए: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच होड़ मची है कि कौन उन्हें सबसे ज्यादा भद्दी गाली दे सकता है.

कांग्रेस नेताओं में मुझे गाली देने की होड़ मची है; जनता कमल का बटन दबाकर सबक सिखाए: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 1 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच होड़ मची है कि कौन उन्हें सबसे ज्यादा भद्दी गाली दे सकता है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘आप जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा.’ खरगे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी. पंचमहल जिले के कलोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनके लिए इस्तेमाल ऐसे भद्दे शब्द गुजरात और उसकी जनता का अपमान है क्योंकि उनका पालन पोषण इसी भूमि पर हुआ है.

उन्होंने जनता से अपील की कि वे विधानसभा के चुनाव में ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव चिह्न) का बटन दबाकर कांग्रेस के नेताओं को सबक सिखाएं. अहमदाबाद के बेहरामपुरा में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं. खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं.’’ खरगे की टिप्पणी को भाजपा और उसके वरिष्ठ नेताओं ने भी गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है. यह भी पढ़ें : Dry Day in Delhi: एमसीडी चुनाव 2022 के कारण इन 3 दिन राष्ट्रिय राजधानी में नहीं मिलेगी शराब, यहां जानें तारिख

मोदी ने कलोल की जनसभा में कहा, ‘‘मैं खरगे जी का सम्मान करता हूं लेकिन उन्हें पार्टी हाई कमान के आदेशों का पालन करना होता है. उन्हें यह कहने के लिए मजबूत किया गया कि मोदी के रावण जैसे 100 सिर हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कांग्रेस इस बात से अनभिज्ञ है कि गुजरात राम भक्तों का प्रदेश है. जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर कभी यकीन नहीं किया वे सिर्फ मुझे गाली देने के लिए रामायण के ‘रावण’ को लेकर आए हैं. कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक का इस्तेमाल और देश के प्रधानमंत्री का अपमान करना उनका अधिकार है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).