एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कुछ जिलों में अगले दो दिनों में बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ जिलों में आगामी दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

देश की खबरें | राजस्थान के कुछ जिलों में अगले दो दिनों में बारिश के आसार

जयपुर, सात नवंबर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ जिलों में आगामी दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को राज्य के अधिकांश भागों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

आगामी 24 घंटों में बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को केवल गंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने व शेष सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 10-11 नवंबर से दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36.9 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस से 21.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के कारण तापमान बढ़ा हुआ है और आगामी दिनों में बारिश के बाद आसमान के साफ होने पर तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).