एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 22 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में 22 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 फीसदी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).