एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

देश की खबरें | राजस्थान में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन में जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक अलवर में 32 मिमी, करौली में 12 मिमी और संगरिया में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

श्रीगंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम केंद्र के मुताबिक, बीकानेर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, संगरिया में 42.3 डिग्री, फतेहपुर में 42 डिग्री, जैसलमेर में 41 डिग्री, फलोदी में 40.4 डिग्री, चूरू में 40.1 डिग्री, बाडमेर में 40 डिग्री, पिलानी में 39.3 डिग्री, सीकर में 39 डिग्री और जोधपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र ने बताया कि गंगानगर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था।

मौसम केन्द्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 48 घंटे के दौरान कुछ भागों में मेघ गर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).