देश की खबरें | दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने के साथ बारिश के 88 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के एक दिन बाद शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
नयी दिल्ली, 29 जून राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने के साथ बारिश के 88 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के एक दिन बाद शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
रोहिणी और बुराड़ी इलाकों में सुबह बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादल छाये रहने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है।
आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे तक 108 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’ 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
दिल्ली में मानसून का आगमन शुक्रवार को होने के साथ तीन घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उड़ानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।
बारिश से हुई घटनाओं में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद जून माह में, अब तक की सर्वाधिक वर्षा है।
आईएमडी के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 228.1 मिमी, लोधी रोड मौसम भवन में 192.8, रिज में 150.4, पालम में 106.6 और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

