एजेंसी न्यूज

Dealhi Weather on Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छाया रहेगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

गणतंत्र दिवस के दिन तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए और शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है,

Dealhi Weather on Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छाया रहेगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

नयी दिल्ली, 25 जनवरी: गणतंत्र दिवस के दिन तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए और शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है. उसने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

उसने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत रही.

भारतीय रेलवे के मुताबिक दिल्ली आ रही 24 ट्रेन के आगमन में उत्तर भारत में कोहरे के कारण देरी हुई. आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में भयंकर ठंड और सुबह एवं रात में घना कोहरा छाया रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी है.

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).