एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 81 मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के पांच नये मामले आये हैं और शहर में इस साल अब तक इस मच्छर जनित रोग से पीड़ित लोगों की संख्या 81 पहुंच गयी है। दिल्ली के एक नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 81 मामले आए

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के पांच नये मामले आये हैं और शहर में इस साल अब तक इस मच्छर जनित रोग से पीड़ित लोगों की संख्या 81 पहुंच गयी है। दिल्ली के एक नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल 23 अप्रैल तक डेंगू के 76 मामले दर्ज किये गये थे। पांच नये मामले पिछले सप्ताह आये और इस साल अब तक डेंगू के कम से कम 81 मामले दर्ज किये गये हैं।

इसमें कहा गया है कि अब तक इस बीमारी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले दर्ज किये गये थे, वहीं फरवरी में 16 और मार्च में 22 मामले आये। अप्रैल में शहर में 20 लोगों को डेंगू ने जकड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से 30 अप्रैल तक की अवधि में 2021 में डेंगू के 17 मामले, 2020 में 13 मामले, 2019 में आठ मामले, 2018 में 12 मामले और 2017 में 18 मामले आये।

सामान्य तौर पर डेंगू के मामले जुलाई से नवंबर के बीच देखे जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक भी बढ़ जाती है।

निगम के अधिकारियों ने कहा कि मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल मौसम होने की वजह से इस साल डेंगू के मामले जल्द सामने आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).