देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 37,148 मामले सामने आए, संक्रमण के कुल मामले 11,55,191 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,148 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11,55,191 पर पहुंच गई, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 7,24,577 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,148 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11,55,191 पर पहुंच गई, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 7,24,577 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 587 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 28,084 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: जान जोखिम डालकर ग्रामीणों ने अस्थायी स्ट्रेचर पर मरीज को पहुंचाया अस्पताल, पिथौरागढ़ में भूस्खलन और बारिश के कारण अवरुद्ध हुई सड़क (Watch Video).

देश में फिलहाल 4,02,529 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं जबकि अब तक 7,24,577 लोग इससे उबर चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 62.72 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला, तंज कसते हुए कोरोना काल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां.

संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह लगातार छठा दिन है जब कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में हुई 587 मौतों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्र प्रदेश, 46 उत्तर प्रदेश से थे। वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा राजस्थान में नौ लोगों की, पंजाब में आठ, तेलंगाना में सात, हरियाणा और ओडिशा में छहृ-छह, झारखंड में चार, उत्तराखंड में तीन, त्रिपुरा और मेघालय में दो-दो तथा असम, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\