देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
ईटानगर, 10 मार्च अरुणाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के 16,839 मामले सामने आए हैं।
राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में अभी कोविड-19 के तीन मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 16,780 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक स्वास्थ्य तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 48,752 कर्मियों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

