एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को समाप्त हुए पखवाड़े में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नौ दिसंबर से 15 दिसंबर वाले सप्ताह में संक्रमण के कुल 362 मामले सामने आए और अगले सात दिन (16 दिसंबर से 22 दिसंबर) में यह संख्या बढ़कर 712 हो गई।

देश की खबरें | दिल्ली में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुयी

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली में बुधवार को समाप्त हुए पखवाड़े में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नौ दिसंबर से 15 दिसंबर वाले सप्ताह में संक्रमण के कुल 362 मामले सामने आए और अगले सात दिन (16 दिसंबर से 22 दिसंबर) में यह संख्या बढ़कर 712 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, 22 दिसंबर तक पिछले दो सप्ताह में प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के औसत मामले 51 से बढ़कर 101 हो गए और चार जिलों में शहर के कुल मामलों के 66 प्रतिशत मामले देखने को मिले।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के दौरान, नयी दिल्ली, दक्षिण, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी जिलों को मिलाकर दिल्ली के 66.7 प्रतिशत मामले सामने आए।

अगले सात दिन (16 दिसंबर से 22 दिसंबर) के दौरान उन जिलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली जहां नौ दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कम मामले सामने आए थे।

नौ दिसंबर से 15 दिसंबर के दौरान, नयी दिल्ली में 88, दक्षिण दिल्ली में 76, दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 47 और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 35 मामले सामने आए। इन आंकड़ों में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच वृद्धि देखी गई और इस दौरान नयी दिल्ली में 153, दक्षिणी दिल्ली में 131, दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 109 और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 82 मामले सामने आए।

आंकड़ों के मुताबिक, दो सप्ताह में कुल मामले 362 से बढ़कर 712 हो गए और प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों का औसत 51.7 प्रतिशत से बढ़कर 101.7 प्रतिशत हो गया। यमुना पार के जिलों जैसे शाहदरा, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में संक्रमण के मामलों में ऐसी वृद्धि नहीं देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).