खेल की खबरें | आरसीबी के लिए योजनायें है, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इन्हें पस्त करना होगा: सीएसके कोच ब्रावो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतिम लीग मुकाबले में गेंदबाजी की योजना बनाई है और अगर ‘विराट कोहली एंड कंपनी’ इनसे निपटने में विफल रहती है तो वे ‘अगले सत्र’ में प्लेऑफ में पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं।

बेंगलुरु, 17 मई चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतिम लीग मुकाबले में गेंदबाजी की योजना बनाई है और अगर ‘विराट कोहली एंड कंपनी’ इनसे निपटने में विफल रहती है तो वे ‘अगले सत्र’ में प्लेऑफ में पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं।

ब्रावो सीएसके के तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह को अपनी योजनाओं को लागू करने में मदद कर रहे हैं।

ब्रावो ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा ‘‘आपको प्रतिद्वंद्वी आरसीबी का सम्मान करना चाहिए। गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर हम अच्छी तरह से तैयारी कर रहे हैं, हमारे पास बहुत अच्छी योजनायें हैं। आरसीबी को हमारी योजनाओं को पस्त करने की कोशिश करनी होगी। और अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके लिए अच्छा है। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके लिए अगला सत्र है। ’’

ब्रावो इस बात से खुश हैं कि सत्र के अधिकांश समय में सीनियर गेंदबाज दीपक चाहर के नहीं रहने के बावजूद गेंदबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी योजनाओं के बारे में नहीं बताना चाहता। लेकिन मुझे लगता है कि पिछला सत्र और मौजूदा सत्र काफी अच्छा रहा है जिसमें काफी युवा गेंदबाज हैं। ’’

ब्रावो ने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में अंतिम ओवर की गेंदबाजी बहुत महत्वपूर्ण है और ज्यादातर यह खेल का परिणाम तय करती है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है