एजेंसी न्यूज

भाजपा में चुनाव नहीं होते, उसके नेता सिर्फ ‘लोकतंत्र का मुखौटा’ पहनते हैं: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव नहीं होते, क्योंकि उसके नेता ‘‘फासीवादी’’ हैं जो केवल ‘‘लोकतंत्र का मुखौटा’’ पहनते हैं.

भाजपा में चुनाव नहीं होते, उसके नेता सिर्फ ‘लोकतंत्र का मुखौटा’ पहनते हैं: अशोक गहलोत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

नयी दिल्ली, 4 सितंबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव नहीं होते, क्योंकि उसके नेता ‘‘फासीवादी’’ हैं जो केवल ‘‘लोकतंत्र का मुखौटा’’ पहनते हैं. रविवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल’’ रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे गहलोत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में चुनाव नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी के भी समय हुए थे और जब सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं तब भी चुनाव हुए थे. लेकिन क्या आपने कभी भाजपा में चुनाव होते हुए सुना है?’’ यह भी पढ़े : शबाना आजमी, नसीरुद्दीन और जावेद अख्तर ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के एजेंट हैं: MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘राजनाथ सिंह कब भाजपा के अध्यक्ष बनते हैं और कब पद छोड़ते हैं, अमित शाह कब अध्यक्ष बनते हैं और कब पद से हटते हैं और जेपी नड्डा कब पार्टी के राष्ट्रीय अध्य बनते हैं, इसकी चर्चा नहीं होती.’’ गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा के लोग फासीवादी हैं, वह केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं. बाकी इन लोगों को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).