देश की खबरें | राजनीति में शामिल होने से पहले बहुत सारे कारकों के बारे में सोचना होगा: हरभजन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन इस तरह के कदम पर अंतिम फैसला करने से पहले वह काफी सोच विचार करना चाहेंगे।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन इस तरह के कदम पर अंतिम फैसला करने से पहले वह काफी सोच विचार करना चाहेंगे।

हाल में कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख और हरभजन के पूर्व भारतीय साथी नवजोत सिंह सिद्धू ने उनके साथ एक फोटो ट्विटर पर डाली थी और इसका शीर्षक दिया था, ‘‘संभावनाओं से भरी तस्वीर’’। इससे उनके राजनीति में उतरने की अटकलें लगायी जा रही हैं।

इस क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर अभी फैसला नहीं लिया है।

हरभजन ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में उनके भविष्य के बारे में पूछे गये सवाल में कहा, ‘‘साफ बताऊं तो मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा। मैं किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता हूं, यह जानने के लिये दो तीन दिन चाहिए। हां, मैं समाज को वापस करना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं राजनीति से जुड़ता हूं तो कैसे या किस तरह से, मुझे इन चीजों पर भी गौर करने की जरूरत होगी क्योंकि मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों की मदद करना है, अगर मैं राजनीति में उतरने का फैसला करता हूं तो। ’’

उन्होंने खुलकर नहीं कहा, लेकिन उनके जानकारों का कहना है कि इसकी संभावना बहुत कम है कि वह पंजाब विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे क्योंकि उनकी कुछ क्रिकेट और मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं जो उन्हें व्यस्त रखेंगी।

हरभजन ने कहा, ‘‘जहां तक क्रिकेट का संबंध हैं तो मैं खेल से जुड़ा रहूंगा। मैं आईपीएल की टीमों को कोचिंग दे सकता हूं, उनका मेंटोर बन सकता हूं या फिर थोड़ा वेटरन क्रिकेट खेल सकता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड