देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,287 नए मामले आए, 18 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,287 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,68,462 हो गई। रविवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में ये मामले सामने आए। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
अमरावती, एक अगस्त आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,287 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,68,462 हो गई। रविवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में ये मामले सामने आए। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि 2,430 और लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जिसके बाद अब तक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19,34,048 हो गई।
इमसें कहा गया है कि 24 घंटों में 18 और मौत हुयी है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,395 हो गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,019 हो गयी है ।
पूर्वी गोदावरी में 410 नए मामले सामने आए, इसके बाद चित्तूर (377), कृष्णा (299), गुंटूर (231), एसपीएस नेल्लोर (187), प्रकाशम (185), विशाखापत्तनम (170), कडप्पा (125) और पश्चिम गोदावरी (123) का स्थान रहा। शेष चार जिलों में 60 से कम नए मामले सामने आए।
चित्तूर में 24 घंटे में चार नई मौतें हुईं, जबकि कृष्णा और एसपीएस नेल्लोर में तीन-तीन, पूर्वी गोदावरी और प्रकाशम में दो-दो, गुंटूर, कुरनूल, विशाखापत्तनम और पश्चिम गोदावरी में एक-एक मौत हुई। चार जिलों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

