देश की खबरें | दिल्ली के तीन स्कूलों को बम की धमकी देने के पीछे उनके अपने छात्र: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम तीन स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल उनके खुद के छात्रों द्वारा ही भेजे गए थे।
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने पाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम तीन स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल उनके खुद के छात्रों द्वारा ही भेजे गए थे।
बम की धमकी प्राप्त करने वाले कई स्कूलों में से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ईमेल स्कूल में नामांकित दो छात्रों द्वारा भेजा गया था, क्योंकि वे चाहते थे कि परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं।
अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्रों ने बताया कि उन्हें यह विचार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की पिछली घटनाओं से मिला था।
उनके माता-पिता को चेतावनी दिए जाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित दो और स्कूलों को उनके छात्रों द्वारा धमकी भरे ईमेल भेजे गए।
कारण एक ही था - छात्र चाहते थे कि स्कूल बंद हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

