राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी, मामला दर्ज
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात चोरों ने उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर उनके घर से दो एलईडी टीवी चुरा ले गए. इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज किया गया है.
जयपुर, 10 सितंबर: राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात चोरों ने उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर उनके घर से दो एलईडी टीवी चुरा ले गए. इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज किया गया है.
दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ लाल चंद कायल ने शुक्रवार को बताया कि जगदंबा कॉलोनी स्थित मंत्री के मकान से अज्ञात चोर दो एलईडी टीवी चोरी कर ले गये. घटना बृहस्पतिवार रात की है.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में राजस्थान के गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल होगा : सूत्र
उनके अनुसार आमतौर पर उस घर में कोई रहता नहीं है. चोरी के बारे में घर की साफ सफाई करने वाले ने जानकारी दी.
कुंज पृथ्वी धीरज
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

