एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में स्कूल में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में स्थित एक पब्लिक स्कूल से कीमती सामान और नगदी आदि चुराने के आरोपी को स्कूल के प्रबंधक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

देश की खबरें | नोएडा में स्कूल में चोरी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा, एक फरवरी थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में स्थित एक पब्लिक स्कूल से कीमती सामान और नगदी आदि चुराने के आरोपी को स्कूल के प्रबंधक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरौला गांव में एक पब्लिक स्कूल चलाने वाले मोहित चौहान (पुत्र प्रेम सिंह) ने बीती रात को थाने में घटना को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है। चौहान इस स्कूल के प्रबंधक हैं।

सैनी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि वह जरूरी काम से विदेश गए हुए थे और लौटने पर उनके स्कूल की कर्मचारी सपना ने उन्हें संस्थान के अंदर का सामान बिखरा होने, लॉकर तोड़े जाने तथा गेट का शीशा टूटा होने की सूचना दी।

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने जाकर देखा तो स्कूल के अंदर से डीवीआर, इनवर्टर, लॉकर में रखी नगदी आदि चोरी हो गई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित को जांच करने पर पता चला कि उनके स्कूल में तरुण चौहान उर्फ चीकू नामक व्यक्ति ने चोरी की है। शिकायत में चौहान ने कहा है कि जब वह तरुण के घर पहुंचे तो वह उनके स्कूल से चुराया हुआ सामान लेकर बेचने जा रहा था।

सैनी के अनुसार, पीड़ित ने तरुण को पकड़ा तथा उसे लेकर थाना सेक्टर 49 आए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).