देश की खबरें | ठाणे में आभूषणों की दुकान में चोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आभूषणों की एक दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर पास में स्थित फलों की एक दुकान से आभूषणों की दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुस गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 17 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आभूषणों की एक दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर पास में स्थित फलों की एक दुकान से आभूषणों की दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुस गए।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने फलों की दुकान कुछ हफ्ते पहले कथित रूप से किराए पर ली थी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के वर्तक नगर इलाके में बीती रात दो-ढाई बजे के बीच हुई।

उन्होंने बताया कि आभूषणों की दुकान के पास वाली दुकान दो महीने पहले 28,000 रुपये में किराए पर ली गई थी। दुकान मालिक ने किराएदारों की जानकारी का सत्यापन नहीं कराया।

अधिकारी ने बताया कि आभूषणों की दुकान में चोरी की घटना का रविवार सुबह तब पता चला जब मालिकों ने दुकान खोली।

वर्तक नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों और राशि की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। फलों की दुकान के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\