नववर्ष का जश्न मना कर लौट रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाई, उप निरीक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार की रात गोवर्धन में तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार ने रौंद दिया. जिससे इस घटना में एक उप निरीक्षक की मौत हो गयी तथा तीन सिपाही घायल हो गए.
मथुरा, 2 जनवरी : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार की रात गोवर्धन में तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार ने रौंद दिया. जिससे इस घटना में एक उप निरीक्षक की मौत हो गयी तथा तीन सिपाही घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी युवक कार छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस अधीक्षक देहात श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘नववर्ष के अवसर पर गोवर्धन में राजीव तिराहे पर उप निरीक्षक रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार वाहन चालक अतेंद्र कुमार गश्त पर थे, कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को रौंद दिया .
उन्होंने बताया कि इस हादसे में सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उप निरीक्षक रामकिशन की मृत्यु हो गई . उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है . यह भी पढ़ें : UP: बर्थडे पार्टी में मामूली बात पर हो गई कहासुनी, दोस्त ने दोस्त को मार दी गोली, हुआ फरार
गोवर्धन के थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे, तभी देर रात यह घटना घटी. घायल सिपाहियों का उपचार चल रहा है तथा आरोपी कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

