एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रोहतक में युवक ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रोहतक में बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय युवक ने अपने किराये के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रोहतक में युवक ने की आत्महत्या

चंडीगढ़, 16 जून हरियाणा के रोहतक में बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय युवक ने अपने किराये के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीजीआईएमएस के एसएचओ प्रमोद गौतम ने फोन पर बताया कि युवक रोहतक की देव कॉलोनी में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर रह रहा था।

उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से जींद जिले का निवासी था।

गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सचिन अवसाद में रहता था।

यह पूछे जाने पर कि कुछ खबरों में दावा किया गया है कि सचिन सेना में भर्ती होने की तैयारी में जुटा था तथा केंद्र की नयी अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से चिंतित था, इस पर अधिकारी ने कहा कि अब तक कि जांच में इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि युवक के परिजन ने भी इस तरह कोई बात नहीं कही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).