Delhi: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक
दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में शुक्रवार को शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. पुलिस ने इस बारे में बताया.
नयी दिल्ली, 18 जून: दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में शुक्रवार को शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. पुलिस ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि युवक की पहचान राष्ट्रीय राजधानी के अनुपम गार्डन इलाके के रहने वाले सतीश कुमार (20) के रूप में की गई है. उसने अपने टावर से नीचे उतरने की अपने माता-पिता के अनुरोध को अनसुना कर दिया. करीब एक घंटे बाद वह नीचे उतरा.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह टावर पर क्यों चढ़ा था. उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को यह कॉल आया कि पुष्प विहार के एशियन मार्केट में एक मोबाइल टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘पुलिस जब मौके पर पहुंची तब पाया गया कि करीब 20 साल की आयु का एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है और कई बार अनुरोध किये जाने के बावजूद नीचे नहीं उतर रहा. एक एंबुलेंस और एक दमकल वाहन को भी बुलाया गया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा. ’’
उसके माता पिता ने बताया कि वह मजदूरी किया करता है और उसे शराब की लत है. पुलिस ने बताया कि नीचे उतरने पर युवक को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

