एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पत्नी को अपशब्द बोलने पर युवक ने की चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी को अपशब्द बोलने पर अपने चचेरे भाई की कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | पत्नी को अपशब्द बोलने पर युवक ने की चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

मेरठ (उप्र), 22 नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी को अपशब्द बोलने पर अपने चचेरे भाई की कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने बुधवार को बताया कि थाना जानी क्षेत्र के बाफर गांव निवासी विनीत उर्फ रानू (35) पुत्र जयचंद्र की उसी के चचेरे भाई मोहित ने मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विनीत गांव के एक फार्म हाउस पर चौकीदार के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उसके ताऊ ओमपाल का बेटा मोहित उर्फ मेहकी फार्म पर विनीत से मिलने आया था, दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी।

उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद मोहित अपनी मोटरसाइकिल से विनीत को घर ले गया, इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बहादुर ने बताया कि शराब के नशे में विनीत ने मोहित की पत्नी के लिए कुछ अपशब्द बोल दिये। इस बात से तैश में आये मोहित ने विनीत की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी भाग गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).