देश की खबरें | दुनिया भारत को भरोसेमंद और उभरते भागीदार के रूप में देखती है : प्रधानमंत्री मोदी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत में रिकॉर्ड निवेश हुआ। उन्होंने जोर दिया कि दुनिया भारत को एक भरोसेमंद और उभरते हुए भागीदार के रूप में देखती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आईआईटी 2020 ग्लोबल समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘‘सुधार करने, कार्य करने और बदलाव करने’’ के सिद्धांत को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मेरठ के ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक अंगूठी में जड़े 12,638 हीरे.

उन्होंने कहा, "कोई भी क्षेत्र सुधारों से वंचित नहीं रहा है। कृषि, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा, वित्त, बैंकिंग, कराधान और यह सूची जारी है। 44 केंद्रीय कानूनों को सिर्फ चार संहिताओं में समाहित करते हुए हम श्रम क्षेत्र में व्यापक सुधार लाए हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत में रिकॉर्ड निवेश हुआ और इस निवेश का ज्यादातर हिस्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आया है।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद चुनाव में BJP की जीत पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, कहा -भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट तौर पर दुनिया हमें भरोसेमंद और उभरते हुए भागीदार के तौर पर देख रही है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बदलावों का गवाह बन रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जिन चीजों के बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था, वे काम अब तेजी से पूरे हो रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)