खेल की खबरें | खेलों की दुनिया ने आबे को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खेलों की दुनिया ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने जापान को 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की बोली हासिल करने में अहम भूमिका निभायी थी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने उन्हें ‘दूरदर्शी व्यक्ति’ और ‘ओलंपिक आंदोलन का परम मित्र’ करार किया।

तोक्यो, आठ जुलाई खेलों की दुनिया ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने जापान को 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की बोली हासिल करने में अहम भूमिका निभायी थी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने उन्हें ‘दूरदर्शी व्यक्ति’ और ‘ओलंपिक आंदोलन का परम मित्र’ करार किया।

आबे को जापान के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘जापान ने एक महान राजनेता और आईओसी ने अपना एक साहसिक समर्थक और ओलंपिक आंदोलन का परम मित्र खो दिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की तरफ से मैं उनके परिवार, उनके दोस्तों और जापान के लोगों केा अपनी संवेदनायें व्यक्त करना चाहूंगा। ’’

बाक ने याद करते हुए कहा कि आबे का सहयोग नहीं होता तो तोक्यो 2020 ओलंपिक बढ़ती कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गये होते।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा ओलंपिक आंदोलन और मैं उनका पूरा सम्मान करते हैं। इसलिये हम शिंजो आबे का हमेशा सम्मान करेंगे। ’’

आबे ने जापान को 2020 ओलंपिक की तोक्यो को मेजबानी की बोली दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स ने कहा, ‘‘आबे मुश्किल परिस्थितियों में तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों का आयोजन करने के लिये हमेशा जापान के लोगों के प्रति आभारी रहेंगे। ’’

विश्व रग्बी के चेयरमैन बिल ब्यूमोंट ने कहा कि आबे की हत्या काफी दुखद खबर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\