एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विश्व बैंक श्रीलंका को देगा 70 करोड़ डॉलर का कर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर का कर्ज स्वीकृत किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च में करार होने के बाद यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

जरुरी जानकारी | विश्व बैंक श्रीलंका को देगा 70 करोड़ डॉलर का कर्ज

कोलंबो, 29 जून विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर का कर्ज स्वीकृत किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च में करार होने के बाद यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

श्रीलंका इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी और आर्थिक मुश्किलों ने लोगों को पूरे देश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण श्रीलंका के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था।

विश्व बैंक ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बुधवार को श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी। इसमें से 50 करोड़ डॉलर बजटीय सहयोग के लिए जबकि 20 करोड़ डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए स्वीकृत किये गये हैं।

मार्च में आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) प्रदान करने का समझौता होने के बाद श्रीलंका के लिए यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

मुद्रा कोष ने मार्च में श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).