जरुरी जानकारी | देश के कार्यबल, अर्थव्यवस्था के लिए श्रम और उद्योग को मिलकर काम करने की जरूरत: मांडविया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश के कार्यबल और अर्थव्यवस्था की भलाई के लिए श्रम और उद्योग को मिलकर काम करना चाहिए।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश के कार्यबल और अर्थव्यवस्था की भलाई के लिए श्रम और उद्योग को मिलकर काम करना चाहिए।
श्रम और रोजगार मंत्री ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (ईएलआई) पर राज्यों के श्रम और उद्योग मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि बैठक का मकसद ईएलआई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहयोगात्मक रणनीतियों का पता लगाना था।
उन्होंने कहा, ‘‘श्रम और उद्योग एक ही सिक्के के दो पहलू हैं... दोनों को देश के कार्यबल और अर्थव्यवस्था के व्यापक हित के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’
उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना के तहत प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को सरल रखा गया है, ताकि व्यापक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।
मंत्री ने कहा कि ईएलआई योजना, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में पीएलआई योजना के बाद दूसरा कदम है।
उन्होंने कहा कि ईएलआई योजना नियोक्ताओं को वित्तीय सहायता देगी, जिससे वे रोजगार के अतिरिक्त अवसर पैदा कर सकेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

